ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़मोदी-योगी के नेतृत्व में देश- प्रदेश का हो रहा विकास : यशवंत

मोदी-योगी के नेतृत्व में देश- प्रदेश का हो रहा विकास : यशवंत

मुबारकपुर विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ सठियांव बाजार से मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्य मंत्री योगी के नेतृत्व में...

मुबारकपुर विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ सठियांव बाजार से मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री मोदी व मुख्य मंत्री योगी के नेतृत्व में...
1/ 2मुबारकपुर विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ सठियांव बाजार से मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्य मंत्री योगी के नेतृत्व में...
मुबारकपुर विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ सठियांव बाजार से मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री मोदी व मुख्य मंत्री योगी के नेतृत्व में...
2/ 2मुबारकपुर विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ सठियांव बाजार से मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्य मंत्री योगी के नेतृत्व में...
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Sat, 01 Dec 2018 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

मुबारकपुर विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ सठियांव बाजार से मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्य मंत्री योगी के नेतृत्व में देश प्रदेश में विकास कार्य जहां बहुत तेजी के साथ हुआ है वही भ्रष्टाचार की जड़ें भी काफी हद तक समाप्त हुई हैं। पद यात्रा निकाल कर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा के लोगों ने जनसंपर्क किया।

एमएलसी ने खुद भी लोगो से संपर्क करके भाजपा की जनहित की नीतियों को बताया इस अवसर पर लक्षमण मौर्य, दिवाकर सिंह, अशोक पांडेय, श्रीनिवास चौहान, दिलीप मिश्रा, उदय शंकर चौरसिया, अतुल चौब,े चंचल चौबे, स्वतंत्र सिंह मुन्ना, लालबहादुर सिंह, अरविन्द सिंह, बल्लू सिंह, सतीश सिंह, हनी सिंह, श्रीकांत सिंह, कमलेश राय सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे

भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के नेतृत्व में दसों विधानसभाओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में उनकी (150 वीं जयंती वर्ष) के उपलक्ष्य में शनिवार को को 150 किलोमीटर लम्बी पदयात्रा का शुभारंभ किया गया यह पदयात्रा 15 दिसंबर तक चलगी। प्रत्येक विधानसभा में 11 बजे से तय स्थान से यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि के ने झंडी दिखाकर किया गया।

गोपालपुर विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ देवड़ा दामोदरपुर से मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गांधी जयंती पर स्वचछ भारत मिशन की जो शुरूवात किया वो आज जन आंदोलन बन चुका है। जिसके अन्तर्गत शौचालय निर्माण के लिए लोगों को सहायता प्रदान किया गया जिसका असर गांव-गांव, शहर-शहर में दिखने लगा है। पदयात्रा के माध्यम से घर घर जाकर सम्पर्क स्थापित कर लोगों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया जाएगा ।

सदर विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ गांधी तिराहा रैदोपुर से हुआ। अखिलेश मिश्रा गुड्डू, नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता ने झंडी दिखा कर किया। इस अवसर पर पकज सिंह, सूर्यमणि सिंह, दीपनरायन मित्रा, संचिता बर्नजी, सुक्खू राम भारती, राकेश कुमार सिंह, अभयदत्त गौंड, मृगांक शेखर सिन्हा, शशिकांत, राहुल सिंह, जुही श्रीवास्तव सहित अन्य लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें