Azamgarh News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज जिले में

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

Azamgarh News: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को आजमगढ़ आएंगे। वह बाबू रामकुंवर सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में जिले की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। आयोजन स्थल के आसपास नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

Azamgarh News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज जिले में

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को आजमगढ़ आएंगे। वह हरिऔध कला केंद्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे बाबू रामकुंवर सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद कोटवां स्थित सर्किट हाउस में जिले की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। डिप्टी सीएम का प्रोटोकाल आते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दीं। संबंधित विभाग के अधिकारी फाइलों को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। प्रोटोकाल के अनुसार डिप्टी शनिवार को अपराह्न करीब 2.35 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर आएंगे। वहां से कार द्वारा हरिऔध कला केंद्र में बाबू रामकुंवर सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम चार बजे कोटवां सर्किट हाउस में पहुंचेंगे। वहां जिले की निर्माणाधीन परियोजनाओं की अधिकारियों संग समीक्षा करेंगे। मुख्य राजस्व अधिकारी एवं प्रभारी अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) संजीव ओझा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल से पांच किमी परिधि को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित सभी संबंधित अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को प्रतिबंध का सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं。

बाबू राम कुंवर सिंह ने जगाई शिक्षा की अलख

आजमगढ़, संवाददाता। पूर्व चेयरमैन और स्वतंत्रता सेनानी बाबू रामकुंवर सिंह की पुण्यतिथि शनिवार को हरिऔध कला केंद्र में मनाई जाएगी। उनका जन्म वर्ष 1911 में जनपद की सगड़ी तहसील के छपरा सुल्तान गांव में एक संपन्न किसान परिवार में हुआ।

उन दिनों पठन-पाठन की समुचित व्यवस्था उपलब्ध न रहने के ही कारण वह उच्च शिक्षा से महरूम रहे, लेकिन वह क्षेत्र व समाज के विकास के लिए शिक्षा की अनिवार्यता को समझा और अपने कर्म क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की। आज जिले के करखियां, अंजान शहीद, मालटारी, सिकरौरा, पूनापार, बड़ागांव सहित मऊ जिले के बोझी, नदवा सराय सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में वटवृक्ष बनाकर शैक्षिक छाया से ज्ञान प्रकाश फैला रहे हैं। उन्होंने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में स्वयं और अपने युवा साथियों की टीम को लेकर समकालीन स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षो को मजबूती प्रदान करने में भी अपना योगदान दिया था। उन्होंने सहकारी बैंक आजमगढ़, डीसीएफ आजमगढ़ के चेयरमैन सहित प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के सहकारी संस्थानों के विभिन्न क्षेत्रों का कुशल नेतृत्व करते हुए सहकारिता के माध्यम से गरीब किसानों और मजदूरों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कब आजमगढ़ आएंगे?
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को आजमगढ़ आएंगे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।