ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़लोकतंत्र सेनानी चीनी उत्पाद का करेंगे बहिष्कार

लोकतंत्र सेनानी चीनी उत्पाद का करेंगे बहिष्कार

आयुक्त अभिभाषक संघ सिधारी के सभागार में शुक्रवार को लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति की गोष्ठी हुई। चीन उत्पादित सामान का वहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही पूर्व में मिला दो फीसदी आरक्षण बहाल...

लोकतंत्र सेनानी चीनी उत्पाद का करेंगे बहिष्कार
आजमगढ़। निज संवाददाताFri, 14 Sep 2018 05:02 PM
ऐप पर पढ़ें

आयुक्त अभिभाषक संघ सिधारी के सभागार में शुक्रवार को लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति की गोष्ठी हुई। चीन उत्पादित सामान का वहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही पूर्व में मिला दो फीसदी आरक्षण बहाल करने की मांग की गयी। इस दौरान  पांच लोकतंत्र सेनानियों की पत्नियों को सम्मानित किया गया। 
मुख्य अतिथि लोकतन्त्र सेनानी समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि आपातकाल की वजह से लोकतन्त्र सेनानियों के हुए नुकसान की भरपाई असम्भव है। बेटे, बेटियों, पौत्र, पौत्रियों और नाती, नतिनयों को दो फीसदी आरक्षण देकर इस नुकसान के जख्म पर मरहम लगाया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमलोगों को लोकतन्त्र रक्षक सम्मान दिया। अखिलेश यादव ने सम्मान राशि को 15 हज़ार रुपए प्रतिमाह कर इसे कानूनी रूप दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सरकार ने सम्मान राशि में पांच हज़ार रुपए की वृद्धि की है। विशिष्ठ अतिथि लोकतन्त्र सेनानी धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि आजमगढ़ के सपूत रामनरेश यादव ने सबसे पहले लोकतन्त्र सेनानियों को दो फीसदी आरक्षण दिया था। जिसे 1980 की सरकार ने समाप्त कर दिया था। इस अवसर पर शिवधनी सिंह की पत्नी लीलावती सिंह नरेन्द्र सिंह की पत्नी लालझरी सिंह, पकंज राय की पत्नी सरिता राय, लक्ष्मीशंकर यादव की पत्नी नाराजी यादव, केवल यादव की पत्नी मतिया यादव को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें