दुर्घटना में घायल युवक की मौत
बरदह थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर के धक्के से घायल 33 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को दुर्घटना हुई...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Sun, 01 Nov 2020 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें
बरदह थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर के धक्के से घायल 33 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को दुर्घटना हुई थी।
बरदह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी 33 वर्षीय संदीप पुत्र सीताराम शनिवार की दोपहर साइकिल से भगवतीपुर बाजार गया था। चौराहे के पास तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे ने ट्रैक्टर चालक के विरूद्ध तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
