सड़क पर बने गड्ढा दे रहे दुर्घटना को दावत
Azamgarh News - निजामाबाद के मुहम्मदपुर-मंदुरी मार्ग पर एक गड्ढा लोगों के लिए खतरा बन गया है। यह गड्ढा दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है, लेकिन जिम्मेदार इसे ठीक नहीं कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों को...
Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Thu, 10 April 2025 02:01 PM

निजामाबाद। कस्बा के मुहम्मदपुर-मंदुरी मार्ग पर तमसा मुख्य मार्ग पर बने पुल के पास बना गड्ढा दुघर्टना को दावत दे रहा है। यह गड्ढा आते-जाते लोगों के लिए कभी भी हादसे का कारण बन सकता है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से गड्ढे को भरा नहीं जा रहा है। मुहम्मदपुर-मंदुरी मार्ग पर निजामाबाद मार्ग मुहम्मदपुर, फरिहां, तहबरपुर और कप्तानगंज को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है। सड़क पर गड्ढे के चलते किसी भी क्षण दुर्घटना घट सकती है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों ने कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। फिर भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।