जर्जर सड़क से राहगीर हो रहे परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - आजमगढ़ के फरिहा- मुहम्मदपुर मार्ग पर अम्बेडकर मूर्ति से मोहिउद्दीनपुर जाने वाला मार्ग 16 वर्षों से क्षतिग्रस्त है। बारिश में गड्ढे तालाब जैसी स्थिति बना देते हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम ने कई बार मरम्मत के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जर्जर सड़क से राहगीर हो रहे परेशान

आजमगढ़, संवाददाता। फरिहा- मुहम्मदपुर मार्ग पर अम्बेडकर मूर्ति से मोहिउद्दीनपुर में जाने वाला मार्ग लगभग 16 वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। गिट्टियां उखड़ जाने से सड़क बड़े बड़े गढ्ढे में तब्दील हो गई है। थोड़ी सी बरसात में तालाब जैसी स्थिति हो जाती है। जिससे इस मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। इस सम्बंध में क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम ने कई बार तहसील दिवस और आईजीआरएस पर प्रार्थना पत्र दिया लेकिन इस मार्ग की मरम्मत नहीं हो पाई। ब्लाक मुहम्मदपुर के ग्राम मोहिउद्दीनपुर वर्ष 1995 में अम्बेडकर गांव के रूप में चयनित हुआ था।

बसपा सरकार ने अंबेडकर गांवों को लिंक रोड से जोड़ने के क्रम में मुहम्मदपुर फरिहा मार्ग से अम्बेडकर मूर्ति से मोहिउद्दीनपुर तक मार्ग को पिच किया गया गया था।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।