पुलिस ने साबइबर ठगी के 62 हज़ार कराए वापस
Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Azamgarh News - गंभीरपुर थाना की पुलिस ने साइबर ठगी के 61900 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए हैं। गंभीरपुर निवासी राजकिशन भारती के बैंक के खाते से 61900 रुपये

आजमगढ़। गंभीरपुर निवासी राजकिशन भारती के बैंक के खाते से साइबर ठगों ने 61900 रुपये उड़ा लिए थे। पीड़ित ने तीन अप्रैल को साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि साइबर टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए रुपये होल्ड करा दिए। सम्बंधित बैंक से संपर्क कर पुलिस ने साइबर ठगी के 61900 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


