अवैध नशीला पदार्थ रखने के दोषी को सजा

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

आजमगढ़ की अदालत ने संदीप तिवारी को 317 डायजापाम टेबलेट रखने के मामले में 11 दिन की जेल और 10,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश अजय श्रीवास्तव ने सुनाया। अभियोजन पक्ष ने चार गवाहों के साथ आरोपी के खिलाफ सबूत पेश किए।

अवैध नशीला पदार्थ रखने के दोषी को सजा

आजमगढ़, संवाददाता। अवैध नशीला पदार्थ डायजापाम की 317 टेबलेट रखने के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने दोषी को जेल में बिताई गई अवधि (11 दिन) के कारावास और दस हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर तीन अजय श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, देवगांव थाने के उपनिरीक्षक अनिलमणि त्रिपाठी ने 6 नवंबर 2008 को चेकिंग के दौरान अभियुक्त संदीप तिवारी निवासी हैषतपुर थाना देवगांव के कब्जे से डायजापाम की 317 टेबलेट बरामद की। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।

अभियोजन पक्ष की तरफ से कुल चार गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया गया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने दोषी संदीप तिवारी को जेल में बिताई गई अवधि अवधि के कारावास व दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।