ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़भूमि विवाद में मारपीट, दंपत्ति सहित चार घायल

भूमि विवाद में मारपीट, दंपत्ति सहित चार घायल

लाटघाट। हिन्दुस्तान संवाद रौनापार थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव में शुक्रवार को विवादित...

भूमि विवाद में मारपीट, दंपत्ति सहित चार घायल
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Sat, 06 Feb 2021 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

लाटघाट। हिन्दुस्तान संवाद

रौनापार थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव में शुक्रवार को विवादित भूमि पर एक पक्ष कब्जा करने लगा। जिसे लेकर हुई मारपीट में पीड़ित पक्ष से दंपत्ति सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा गरीब दूबे गांव निवासी श्यामजी पटेल ने नौ साल पूर्व अपनी मां खरपत्ती देवी के नाम पर रौनापार थाना क्षेत्र के नई बस्ती में छह विस्वा भूमि खरीदी थी। उसकी भूमि के पास एक विद्यालय संचालित हो रहा है। श्यामजी पटले का आरोप है कि विद्यालय के प्रबंधक शुक्रवार की रात उसकी भूमि पर कब्जा करने लगा। विरोध करने पर प्रबंधक व उसके समर्थकों ने श्यामजी पटले व उसकी पत्नी सुनीता सहित चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्यामजी पटेल की हालत गंभीर बनी हुई है। रौनापार थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें