ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़ईद मिलादुन्नबी जुलूस में हरे झंडे को लेकर हुआ विवाद

ईद मिलादुन्नबी जुलूस में हरे झंडे को लेकर हुआ विवाद

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चंगईपुर गांव में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोग ईदमिलादुन्नबी पर जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे थे। गांव के प्रधान ने हरा झंडा को पाकिस्तानी झंडा बता कर विरोध किया। जिसे...

ईद मिलादुन्नबी जुलूस में हरे झंडे को लेकर हुआ विवाद
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Fri, 30 Oct 2020 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चंगईपुर गांव में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोग ईदमिलादुन्नबी पर जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे थे। गांव के प्रधान ने हरा झंडा को पाकिस्तानी झंडा बता कर विरोध किया। जिसे लेकर दोनों समुदाय के बीच बहस होने लगी। घटना की सूचना लगते ही पुलिस पहुंच गई। इसके बाद मामला शांत हुआ। दोपहर बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा में जुलूस निकला।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चंगईपुर गांव में ईदमिलादुन्नबी के अवसर जुलूस निकाला जाना था। जिसके लिए मुस्लिम समुदाय के लोग तैयारी कर रहे थे। इस दौरान लोग हरा झंडा लगा रहे थे। इसी बीच गांव के प्रधान चंद्रशेखर सिंह समर्थकों के साथ पहुंच गए। मजहबी झंडा को पाकिस्तानी झंडा बता कर विरोध करते हुए इसे उतारने के लिए कहा। जिसे लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने हो गए। मुस्लिम पक्ष के लोगों का कहना था कि यह झंडा उनके धर्म का है। प्रशासन कहेगा तो उतारेंगे। जिसे लेकर दोनों पक्ष में वार्ता चल रही थी। दोनों पक्ष के तनाव को देखते हुए किसी ने डायल 112 पर सूचना दे दी। घटना की सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली प्रभारी नंद कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस दोनों पक्ष के लोगो को लेकर थाने आई। पुलिस ने गलत फहमी को दूर किया। इसके बाद दोनों पक्ष में समझौत हुआ। जीयनुपर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रधान को गलत फहमी थी जिसे दूर कर दिया। दोपहर बाद मुस्लिम पक्ष के लोगों ने जूलूस निकाला जो सकुशल संपन्न हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें