महोबा की बेटी को न्याय दिलाने की आवाज दबा रही भाजपा सरकार : मुन्ना राय
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ने भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने और महोबा की दलित छात्रा मामले में न्याय से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा मंत्रियों और विधायकों की संपत्तियों की निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

आजमगढ़,संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह मुन्ना राय ने भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने और महोबा की दलित छात्रा मामले में न्याय से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया गया।
भाजपा सरकार पर आरोप
कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार से भाजपा मंत्रियों एवं विधायकों की संपत्तियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि महोबा में दलित छात्रा के अपहरण और उसके साथ हुए अमानवीय व्यवहार ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। ऐसे समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को रोकने का प्रयास भाजपा सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।
कांग्रेस का समर्थन
कांग्रेस पार्टी जब महोबा की बेटी को न्याय दिलाने की आवाज उठा रही है, तब भाजपा नेता मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की संपत्तियों की जांच की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस किसी भी निष्पक्ष जांच से डरने वाली नहीं है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार यदि वास्तव में भ्रष्टाचार के खिलाफ गंभीर है, तो उसे अपने मंत्रियों और विधायकों की संपत्तियों की भी स्वतंत्र जांच करानी चाहिए। इस मौके पर राजाराम यादव, राहुल राय, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी,चंद्रपाल सिंह यादव,मुन्नू यादव, शीला भारती, प्रेमा चौहान, राम अवध ‘प्रेमी’, संतोष सिंह, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


