अनुशासन के संगम से उच्च चरित्र का निर्माण : कर्नल दिनेश शर्मा
Azamgarh News - सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरवंशपुर में 99 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में चल रहे दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-313 के नौवें दिन बुधवार को

आज़मगढ़, संवाददाता। सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरवंशपुर में 99 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में चल रहे दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-313 के नौवें दिन बुधवार को कैंप कमांडेंट ने कैंडेटों को ड्रोन प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर कर्नल दिनेश शर्मा ने कहा कि कैंप में रेजिमेंटल लाइफ के गुणों को आत्मसात कर कैडेट चरित्र निर्माण, अनुशासन अैर धर्मनिरपेक्ष से अभिसिंचित होकर देश के श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए तैयार हैं। राष्ट्र की सेवा के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से स्वयं को तैयार कर भारतीय सेना का गौरव बढ़ाने को तत्पर हैं। कैंप में अपनी विधाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पूर्व डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल जेबी सिंह कैडेटों को ड्रोन की सरंचना और उसके संचालन के विषय मे पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सहयुक्त एनसीसी अधिकारीगण मदन मोहन पांडेय, कैप्टन इंद्रजीत, लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज सिंह, सेकेंड ऑफिसर डीके मिश्रा, सूबेदार मेजर विनोद कुमार, पीआई स्टॉफ, सिविल स्टॉफ एवं समस्त प्रतिभागी कैडेट उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


