लालगंज एसडीएम और अधिवक्ताओं में हुई नोकझोंक

Apr 08, 2026 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में स्थित न्यू सेमिनार हाल में राजनीति विज्ञान विभाग व भारतीय राजनीति विज्ञान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार से

लालगंज एसडीएम और अधिवक्ताओं में हुई नोकझोंक

लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील परिसर में मंगलवार की दोपहर बार एसोसिएशन का प्रस्ताव न मानने की बात को लेकर एसडीएम और अधिवक्ताओं में नोकझोंक हो गई। बार के अध्यक्ष ने एसडीएम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। लालगंज दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह ने एसडीएम लालगंज पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि वे जन विरोधी, अधिवक्ता विरोधी, निरंकुश एवं मनमानी करने वाले अधिकारी हैं। पत्रावलियों में वादकारियों से बात कर आदेश करते हैं। लालगंज तहलील में कोर्ट से फाइल गायब होना आम बात है। तहसील परिसर में वाहनों की चोरी की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से दी बार एसोसिएशन की ओर से सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया।

तहसील परिसर में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गंदगी का अंबार लगा है। पुराने भवनों को गिराकर अधिवक्ता संघ भवन के सामने मलबा इकट्ठा कर दिया गया। नीलामी न होने से मलबा नहीं हटाया जा रहा है। जिससे तहसील परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता समरबहादुर सिंह, धर्मेश पाठक, राजेंद्र सिंह खन्ना, प्रसिद्ध नरायण सिंह, लल्ले मिश्रा, सुनीश श्रीवास्तव, संतोष राय, शिव प्रकाश यादव सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।