दुर्घटना को दावत दे रहा साधन सहकारी समिति का जर्जर भवन

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

करिया गोपालपुर गांव में साधन सहकारी समिति का भवन जर्जर हो गया है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। बारिश में छत से पानी टपकता है और दीवारों का प्लास्टर गिर रहा है। किसानों ने नए भवन के निर्माण की मांग की है, क्योंकि वर्तमान स्थिति में खाद और बीज खराब हो रहा है।

दुर्घटना को दावत दे रहा साधन सहकारी समिति का जर्जर भवन

लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के करिया गोपालपुर गांव स्थित साधन सहकारी समिति का भवन जर्जर होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बारिश के मौसम में छत से जहां पानी टपकता है, वहीं भवन की दीवार से लेकर छत के प्लास्टर टूटकर गिर रहे हैं। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों के शिथिल होने से लोगों में रोष है। करिया गोपालपुर गांव में काफी अर्से पूर्व साधन सहकारी समिति भवन का निर्माण कराया गया है। देख-रेख के अभाव में भवन जर्जर हो गया है। उसके ढहने की आशंका बनी हुई है। गांव के सुनील सिंह, अरविंद मौर्य, शैलेश सिंह, बृजेश सिंह, योगेंदर, संतोष सिंह, कृपाशंकर सिंह, काले सिंह, बीरबल मौर्य, रुदल मौर्य समेत अन्य किसानों ने बताया कि बारिश के समय छत से पानी टपकता है।

छत और दीवार का प्लास्टर उखड़ कर गिर रहा है। जिसके चलते समिति में रखी खाद और बीज खराब हो जाता है। बारिश से पूर्व समिति के सचिव गांव से तीन किमी दूर मरहती गांव में किराए का भवन लेकर खाद-बीज का वितरण कर रहे हैं। इससे किसानों को काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। क्षेत्र के किसानों ने जर्जर हो चुके समिति के भवन को नए सिरे से बनाने की मांग की है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।