Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsComplete Solution Day Held in Flowerpur and Lalganj 87 Complaints Addressed
संपूर्ण समाधान दिवस पर सीडीओ ने सुनीं समस्याएं

संपूर्ण समाधान दिवस पर सीडीओ ने सुनीं समस्याएं

संक्षेप:

Azamgarh News - फूलपुर में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जहां 87 शिकायती पत्रों में से 12 का निस्तारण किया गया। वहीं लालगंज में उपजिलाधिकारी ने 32 शिकायतें सुनीं, जिनमें से तीन का निस्तारण किया गया। लसड़ा कला गांव में वित्तीय अनियमितता की शिकायत भी दर्ज की गई।

Jan 05, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का अयोजन किया गया। इस दौरान प्रस्तुत हुए 87 शिकायती प्रार्थना पत्रों में 12 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। संपूर्ण समाधान दिवस पर कनेरी गांव के मंदिर की सुरक्षा और बंजर भूमि पर कब्जा किए जाने का मामला आया। शिकायतकर्ता रमाकांत यादव ने कनेरी गांव के खेलने वाले बच्चों के साथ तहसील दिवस में शिकायत कर बताया कि भूमाफियाओं द्वारा बंजर और मंदिर की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बच्चों ने बंजर जमीन को खेल मैदान बनाने की मांग की। फूलपुर नगर पंचायत की सभासद अनवरी वेगम, इफ्तेखार अहमद गुड्डू ने नाली निर्माण में धांधली, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में अनियमितता किए जाने की शिकायत की। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित 51, पुलिस के 19, विकास के 15 और विद्युत विभाग से संबंधित 2 मामले आए। एसडीएम अशोक कुमार ने शेष मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित की। लालगंज में 32 शिकायतों में तीन का हुआ निस्तारण लालगंज। स्थानीय तहसील परिसर सभागार में सोमवार को उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। एसडीएम ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 32 फरियादी शिकायत लेकर अफसरों के पास पहुंचे, जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 13, पुलिस की 8, विकास विभाग की 3, नगर पंचायत की 1, विद्युत विभाग की 4 और तीन शिकायतें अन्य विभागों की रहीं। एसडीएम ने शेष 29 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंदर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार उमेश सिंह, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. विमल कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार मनोज गिरी, एडीओ एजी राहुल सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। लसड़ा कला गांव में वित्तीय अनियमितता की शिकायत मार्टीनगंज। स्थानीय तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्र के लसड़ा कला गांव निवासी संतोष सिंह और जयप्रकाश ने एसडीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने प्रधान पर वित्तीय अनियमितता एवं फर्जी कार्य का भुगतान कराए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नौ माह पूर्व डीएम को शिकायती पत्र दिया गया था। डीएम ने अपर मुख्य अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी जिला पंचायत को जांच के लिए नियुक्त किया था। नौ माह बीत जाने के बाद भी दो सदस्यीय टीम जांच के लिए नहीं आई।