
ग्रामीणों को सामुदायिक शौचालय सुपुर्द होने से पहले सामान गायब
Azamgarh News - सरायमीर के डेमरी मखदूमपुर गांव में पांच साल पहले बना सामुदायिक शौचालय अब तक चालू नहीं हो सका है। दरवाजों के बिना शौचालय के सभी सामान गायब हो गए हैं। ग्रामीण खुले में शौच करने को मजबूर हैं, जबकि विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए हैं। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है।
सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के डेमरी मखदूमपुर गांव में पांच साल पूर्व बना सामुदायिक शौचालय का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल सका। शौचालय बन कर तैयार चुका है। शौचालय में दरवाजा न लगने से सबमर्सिबल,शौचालय कमोट,टोटी आदि सामान गायब हो गये हैं। शौचालय शुरू न होने से खुले में शौच के लिए ग्रामीण जाने को विवश हैं। वहीं इसे लेकर विभागीय अधिकारी अंजान बने हुए हैं। मार्टीनगंज विकास खंड की ओर से सरायमीर क्षेत्र के डेमरी मखदूमपुर गांव में करीब पांच वर्ष पूर्व सामुदायिक शौचालय के साथ ही एक स्नानघर का निर्माण लगभग छह लाख रुपये की लागत से निर्माण कराया गया।

सामुदायिक शौचालय में सबमर्सिबल, चार शौचालय के कमोट, टोटी आदि लगाए गए थे, लेकिन मुख्य दरवाजा और अंदर के दरवाजे आज तक नहीं लगाए गए। देख-रेख के अभाव में टोटी, कमोट और सबमर्सिबल सभी गायब हो चुके हैं। भवन की दीवारें भी दरक गई हैं और पूरे परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि सफाई कर्मी की तैनाती होने के बावजूद यहां सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। अलीम, सलमान, परवेज, टाइगर आजाद आदि ने बताया कि इस अधूरे निर्माण से केवल प्रधान और सचिव को ही फायदा हुआ, जबकि ग्रामीण आज भी खुले में शौच के लिए विवश हैं। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




