Azamgarh News: स्वच्छता अभियान के तहत हुई विशेष साफ-सफाई
हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Azamgarh News: आजमगढ़ के पल्हनी विकास खंड क्षेत्र के खैरातपुर ग्राम पंचायत में सहायक विकास अधिकारी पंचायत के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें कचरा हटाने और नाली की सफाई की गई। इस दौरान ग्रामीणों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया। सफाई कर्मियों ने भी इस अभियान में भाग लिया।

Azamgarh News: आजमगढ़। पल्हनी विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरातपुर में सहायक विकास अधिकारी पंचायत के देख रेख में रोड के दोनों पटरी से कचरा हटाते हुए झाड़ू लगाते हुए नाली की सफाई करते हुए दवा का छिड़काव किये। इस दौरान संचारी रोकथाम नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरुक भी किये। साफ-सफाई अभियान में गुलाब चौरसिया,अभय चौहान, मनोरमा समेत अन्य सफाई कर्मी मौजूद रहे।

