Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsChristmas Celebration in Azamgarh Community Unites in Prayer and Joy
 सुनाए प्रभु यीशु के संदेश, छाया क्रिसमस का उल्लास

सुनाए प्रभु यीशु के संदेश, छाया क्रिसमस का उल्लास

संक्षेप:

Azamgarh News - आजमगढ़ में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। होली ट्रीनिटी चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई, जिसमें पास्टर बेवस्टर सेमवेल जेम्स ने यीशु के संदेशों का प्रचार किया। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और घरों में सजावट के साथ केक काटा। बच्चों ने उपहार बांटे और उत्साह से क्रिसमस का जश्न मनाया।

Dec 25, 2025 10:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

आजमगढ़, संवाददाता। जिले में गुरुवार को क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। चारों तरफ खुशियों का माहौल दिखा। दीवानी कचहरी के समीप होली ट्रीनिटी चर्च में सुबह दस बजे विशेष प्रार्थना सभा हुई। पास्टर बेवस्टर सेमवेल जेम्स ने प्रार्थना कराई। इस दौरान लोगों को प्रभु यीशु के संदेशों को सुनाया गया। दीवानी कचहरी के समीप होली ट्रीनिटी चर्च में विशेष प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए लोग नए वस्त्र धारण कर पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भगवान यीशु की प्रार्थना कर उनसे परिवार में सुख-शांति के लिए कामना की। प्रार्थना सभा सुबह दस बजे शुरू हुई। इस मौके पर पास्टर बेवस्टर सेमवेल जेम्स ने कहा कि हम सभी को प्रभु ईसा मसीह के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म मानव जाति के कल्याण के लिए हुआ था। इसाई समाज के लोग ही नहीं, बल्कि सभी जाति-वर्ग के लोग इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। प्रभु यीशु ने आज के ही दिन जगत में मनुष्य के रूप में जन्म लिया। दुनिया में आने के बाद लोगों का उद्धार किया। प्रार्थना सभा के बाद लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसके बाद लोग अपने घरों में पहुंचकर केक काटने के साथ ही खुशियां मनाने लग गए। बुधवार की आधी रात 12 बजे प्रभु यीशु का जन्म होने के बाद ही क्रिसमस का जश्न शुरू हो गया था। लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दीं। मसीही समाज के लोगों ने कैंडिल जलाकर प्रभु यीशु को पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। चर्च रंग-बिरंगी रोशनी जगमगा रहा था। घरों में विशेष सजावट, कैरल गाया मसीह परिवारों में बुधवार रात और गुरुवार दिन में कैरल गाया गया। गीतों के माध्यम से प्रभु यीशु की स्तुति की गई। घरों में विशेष सजावट की गई थी। लोगों के घरों में विशेष पकवान बनाए गए थे। बाहर रहने वाले लोग भी क्रिसमस मनाने के लिए घर आ गए थे। इस दौरान शोभना बेंचुरा ने बताया कि घरों को विशेष रूप से सजाया गया। पकवान बनाए और लोगों को खिलाया गया। सेंटा क्लाज बनकर बांटे उपहार क्रिसमस पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। सेंटा क्लाज ने एक दूसरे के घरों में जाकर उपहार बांटे। बुधवार शाम से ही क्रिसमस को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। चर्च में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। बच्चों ने घरों में क्रिसमस ट्री सजाया और एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। वहीं, युवक और युवतियों ने सेल्फी लेकर क्रिसमस पर्व को यादगार बनाया। चर्च के बाहर विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी थीं। बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।