Azamgarh News: चित्रकूट ने गोरखपुर को हराकर जीता खिताब

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

Azamgarh News: आजमगढ़ के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय सब-जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का समापन चित्रकूट मंडल की जीत के साथ हुआ। फाइनल में चित्रकूट ने गोरखपुर मंडल को 33-29 से हराकर खिताब जीता। सेमीफाइनल में चित्रकूट ने अलीगढ़ और गोरखपुर ने अमेठी छात्रावास को मात दी। विजेता टीम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Azamgarh News: चित्रकूट ने गोरखपुर को हराकर जीता खिताब

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सुखदेव पहलवान स्टेडियम में चल रही राज्यस्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। चित्रकूट मंडल ने गोरखपुर मंडल को 33-29 से पराजित कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी जयनाथ सिंह व विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास सिंह रहे। सोमवार को राज्यस्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में पहला क्वार्टर फाइनल मैच आजमगढ़ मंडल बनाम बस्ती मंडल के बीचा खेला गया। जिसमें आजमगढ़ ने बस्ती को 30-29 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच अलीगढ मंडल बनाम मेरठ मंडल के बीच खेला गया। जिसमें अलीगढ़ ने मेरठ को 36-23 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच वाराणसी मंडल बनाम गोरखपुर मंडल के बीच खेला गया। जिसमें गोरखपुर ने मेरठ को 45-27 से पराजित कर सेमाफाइनल में प्रवेश किया। चौथा क्वार्टर फाइनल मैच मिर्जापुर मंडल बनाम अमेठी छात्रावास के बीच खेला गया। जिसमें अमेठी छात्रावास ने मिर्जापुर को 33-29 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमीफाइनल मैच चित्रकूट मंडल बनाम अलीगढ़ मंडल के बीच खेला गया। जिसमें चित्रकूट मंडल ने अलीगढ़ को 39-38 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच अमेठी छात्रावास बनाम गोरखपुर मंडल के बीच खेला गया। जिसमें गोरखपुर मंडल ने अमेठी छात्रावास को 36-13 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच चित्रकूट मंडल बनाम गोरखपुर मंडल के बीच खेला गया। जिसमें चित्रकूट मंडल ने गोरखपुर मंडल को 33-29 से पराजित कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर जवाहरलाल यादव, उप क्रीड़ाधिकारी जयप्रकाश यादव, डाक्टर एहसान अहमद, पुनीत तेवटिया, अभिषेक सिंह, तारकेश्वर सिंह लक्ष्मण, केएम श्रीवास्तव, श्री प्रसाद राय, लक्ष्मण प्रसाद, भूपेंद्रवीर सिंह, मिथिलेश यादव, मोहम्मद इरफान आदि उपस्थित रहे। क्रीड़ाधिकारी क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ मंडल सिराजुद्दीन ने आभार जताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsआजमगढ़Azamgarh News: चित्रकूट ने गोरखपुर को हराकर जीता खिताब