ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़कई न्यायिक अधिकारियों के क्षेत्राधिकार में परितर्वन

कई न्यायिक अधिकारियों के क्षेत्राधिकार में परितर्वन

जिला न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों के क्षेत्राधिकार में परिवर्तन किया गया है। अपर जिला जज फास्टट्रैक कोर्ट नंबर एक संतोष यादव को अपर जिला जज कोर्ट नंबर पांच बनाया गया है। जबकि अपर जिला जज फास्टट्रैक...

कई न्यायिक अधिकारियों के क्षेत्राधिकार में परितर्वन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Mon, 20 Nov 2023 06:13 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिला न्यायालय में कार्यरत कई न्यायिक अधिकारियों के क्षेत्राधिकार में परिवर्तन किया गया है। अपर जिला जज फास्टट्रैक कोर्ट नंबर एक संतोष यादव को अपर जिला जज कोर्ट नंबर पांच बनाया गया है। जबकि अपर जिला जज फास्टट्रैक कोर्ट नंबर दो रमेशचंद्र को अपर जिला जज कोर्ट नंबर सात बनाया गया है। सीजेएम यशवंत कुमार सरोज को पदोन्नति देकर अपर जिला जज फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक बनाया गया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन अशोक कुमार सिंह को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। एसीजेएम अनीता को सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर नियुक्त किया गया है। फास्टट्रैक कोर्ट सीनियर डिवीजन देवेंद्र प्रताप सिंह को एसीजेएम कोर्ट नंबर दस बनाया गया है। मुंसिफ शहर सुनील कुमार सिंह मुंसिफ हवाली दीपक कुमार सिंह तथा जेजे बोर्ड के अध्यक्ष अभिनय सिंह को प्रोन्नत कर एसीजेएम बनाया गया है। सिविल जज जूनियर डिवीजन से मीनल वर्मा को मुंसिफ शहर, जागृति को न्यायिक मजिस्ट्रेट ,दीक्षा त्यागी को मुंसिफ हवाली बनाया गया है। सभी न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को पद भार ग्रहण कर लिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें