नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत एनसीसी कैडेट्सों ने किया ड्रिल प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - आजमगढ़ में श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें एनसीसी कैडेट्स द्वारा ड्रिल और आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन शामिल था। हिंदी निबंध प्रतियोगिता में भी छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। संगीत अध्यापिका ने लोकगीत की प्रस्तुति दी।

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत एनसीसी कैडेट्सों ने किया ड्रिल प्रदर्शन

आजमगढ़, संवाददाता। श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रभावशाली ड्रिल प्रदर्शन से हुई, जिसमें छात्राओं ने अनुशासन और समर्पण की उत्कृष्ट मिसाल पेश की। एनसीसी कैडेट्स की हेड सुमन गौतम के निर्देशन में यह ड्रिल संपन्न हुई। इसके साथ ही स्काउट एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने सेल्फ डिफेंस के विभिन्न कौशलों का प्रदर्शन किया, जिससे आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।स्काउट गाइड की हेड सीमा सिंह के नेतृत्व में स्काउट कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हिंदी निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता के संचालन में कुमुद लता सोम, ममता मौर्य एवं सविता सिंह का विशेष योगदान रहा। लोकगीत की प्रस्तुति संगीत अध्यापिका अनिता यादव द्वारा कराई गई, जिसकी भव्य प्रस्तुति ने सभी उपस्थित लोगों एवं बच्चों का मन मोह लिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।