Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsCelebrating Dr B R Ambedkar s 70th Mahaparinirvan Day in Azamgarh
परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए डॉ. आंबेडकर

परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए डॉ. आंबेडकर

संक्षेप:

Azamgarh News - आजमगढ़ में डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लिया। बरदह में भी विचार यात्रा निकाली गई, जिसमें लोगों ने बाबा साहेब के योगदान की सराहना की।

Dec 06, 2025 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

आजमगढ़, संवाददाता। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को जिलेभर में में कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके बताए रास्तों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। कलक्ट्रेट स्थित आंबेडकर पार्क में उप्र अनुसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक कल्याण समिति के तत्वावधान में बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर का 70वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने उनके कृतित्व और व्यक्तित्तव प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत भंते द्वारा त्रिशरण पंचशील के माध्यम से किया गया। साहब लाल चौधरी, रामअवध, ज्वाला प्रसाद, डा. सिद्धार्थ, गोपाल स्वरूप प्रियदर्शी आदि लोगों ने अपने विचार रखे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस अवसर पर हरिहर राम, तहसीलदार राम, मिथिलेश, उमाशंकर, रामसमुझ, सूर्यभान, संतलाल, मोहनराम, राममूरत आदि उपस्थित रहे। इसी तरह आंबेडकर पार्क में राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस दौरान शिवमोहन शिल्पकार ने कहा कि बाबा साहेब एक महान विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलितों और हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष किया। तहबरपुर संवाददाता के अनुसार, अंबेडकर पुस्तकालय आतापुर के सभागार में बाबा साहेब डाक्टर भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। वामपंथी विचारक रामसूरत भारती ने कहा कि बाबा साहेब समता मूलक समाज के पक्षधर थे। इस अवसर पर रन्नू राम एडवोकेट, बहादुर बौद्ध, नंदलाल, सेवानिवृत्त राजस्व लेखपाल हरिलाल, लक्ष्मण प्रसाद, छैल बिहारी, चंद्रभान, सुरेश राम, राजदेव, गुलाम मौर्य, दुर्गविजय, मिथिलेश कुमार, रामबदन, अमृतलाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता रामबली बौद्ध व संचालन शेर बहादुर त्यागी ने किया। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के जगजीवनपुर गांव में शनिवार को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाप्रधान आदित्य यादव, अरुणाकर सिंह हैप्पी, प्रधान अवधेश कुमार, चंद्रशेखर सिंह, विपिन, चंद्रजीत आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता गोविंद कुमार ने की। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी कार्यालय में डा.भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इसमें जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। परिनिर्वाण दिवस पर निकाली विचार यात्रा बरदह। श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज बरदह में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत लालगंज तत्वावधान में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर डा.आंबेडकर विचार यात्रा निकाली गई। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए बरदह चौक स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंची। जहां लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नारे लगाए। डा. देवेंद्र पांडेय ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में दलितों, पिछड़ों के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया है। इस अवसर पर अभाविप गोरक्ष प्रांत के प्रांत कार्यकारणी सदस्य डॉ. देवेंद्र पांडेय, दीपक, निशांत, सचिन, आकाश, काजल, प्रीति, मुस्कान आदि उपस्थित रहीं।