गतिविधियों की मॉनिटरिंग हेतु के लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
Azamgarh News - आजमगढ़ के दीदारगंज रोड स्टेशन के निकट मानवित समपार पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यह पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में पहली बार है। प्रशासन ने तकनीकी उपायों से दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जागरूकता अभियान और नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किए हैं।
आजमगढ़, संवाददाता। दीदारगंज रोड स्टेशन के निकट मानवित समपार पर होने वाली गतिविधियों की मॉनिटरिंग हेतु के दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर यह पहली बार किसी समपार फटक पर सीसीटीवी कैमरे का प्रावधान किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा संरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु नई तकनीकियों का समावेश किया जा रहा है। इसी क्रम में, व्यस्त समपारों की मॉनिटरिंग के लिये सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का कार्य किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के दीदारगंज रोड-शाहगंज खंड पर स्थित दीदारगंज रोड स्टेशन के निकट मानवित समपार संख्या 67 ‘सी’ पर गतिविधियों की मॉनिटरिंग हेतु दो अदद सीसीटीवी कैमरे लगाये हैं।
सीसीटीवी कैमरे की फीड को ओएफसी मीडिया के माध्यम से दीदारगंज रोड स्टेशन तक पहुंचाया जाता है, जहां समपार पर होने वाली गतिविधियों की रिकॉर्डिंग की जा रही है। समपारों पर दुर्घटनाओं को समाप्त करने के लिये रेलवे प्रशासन द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं, जिसमें जन जागरूकता अभियान चलाने के अतिरिक्त उच्च यातायात वाले समपारों पर सीसीटीवी कैमरे लगाया जाना सम्मिलित है। समपारों पर लगे स्टेशन से कनेक्ट फोन को (मैग्नेटो फोन से मास्टर स्लैब फोन में ) अपग्रेड किया जा रहा है और मानव विफलता के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये कर्मचारियों का नियमित रूप से आवधिक प्रशिक्षण कराया जा रहा है। पर्यवेक्षकों द्वारा संरक्षा कर्मचारियों की काउंसलिंग की जा रही है। इसके अतिरिक्त समपारों पर उपकरणों की विफलता के लिये उपकरणों का आवधिक निरीक्षण एवं पुराने उपकरणों को समय से बदलने हेतु उपकरणों के स्पेयर पाट्र्स हर समय तैयार रखा जाना सम्मिलित है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



