सीबीएसई : दसवीं-बारहवीं की परीक्षा में 122 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Feb 28, 2026 10:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

Azamgarh News - आजमगढ़ में सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में 6420 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 122 अनुपस्थित रहे। परीक्षा सीसीटीवी निगरानी में आयोजित की गई। दसवीं की संस्कृत और बारहवीं की केमेस्ट्री की परीक्षा हुई, जिसमें अधिकांश परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

सीबीएसई : दसवीं-बारहवीं की परीक्षा में 122 परीक्षार्थी अनुपस्थित

आजमगढ़, संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा शनिवार को सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा में 6420 परीक्षार्थी शामिल हुए। 122 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सिटी कोआर्डिनेटर सपना सिंह ने बताया कि दसवीं, बारहवीं की परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में सुबह साढ़े दस बजे से डेढ़ बजे तक हुई। दसवीं की संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 37 में से 36 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। बारहवीं की केमेस्ट्री विषय की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 6506 में से 6384 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 121 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्र पर नकल रोकने के लिए आब्जर्वर की तैनाती की गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।