कार की टक्कर से रेस्टोरेंट संचालक की मौत
Azamgarh News - आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र में एक कार की टक्कर से रेस्टोरेंट संचालक अरविंद सिंह की मौत हो गई। वे सामान लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

आजमगढ़, संवाददाता। दीदारगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम गंभीरपुर मार्ग पर सिसवारा गांव के पास कार की टक्कर से रेस्टोरेंट संचालक की मौत हो गई। दुर्घटना के समय वह रेस्टोरेंट का सामान लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। घटना की सचूना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। दीदारगंज थाना क्षेत्र के जेठहरी गांव निवासी 55 वर्षीय अरविंद सिंह अपने मकान में रेस्टोरेंट चलाते थे। शाम को बाइक से सामान लेने के लिए मार्टीनगंज बाजार गए थे। सामान लेकर शाम करीब सात बजे घर लौट रहे थे। गंभीरपुर मुख्य मार्ग स्थित सिसवारा बाजार में पीछे से आ रही कार टक्कर मारते हुए निकल गई।
जिससे अरविंद सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंचे स्थानीय लोग आननफानन में उन्हें मार्टीनगंज सीएचसी ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


