अयातुल्लाह खामेनेई की हत्या के विरोध में निकाला कैंडिल मार्च

Mar 01, 2026 11:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

Azamgarh News - निजामाबाद के शिवली गांव में शिया समुदाय ने ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह खामेनेई की हत्या के विरोध में कैंडिल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की और धार्मिक नेताओं पर हमलों की निंदा की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

अयातुल्लाह खामेनेई की हत्या के विरोध में निकाला कैंडिल मार्च

फरिहा। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के शिवली गांव में रविवार की रात आठ बजे शिया समुदाय के लोगों ने ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्लाह खामेनेई की हत्या के विरोध में कैंडिल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना की निंदा की। केंडिल मार्च शांति पूर्वक तरीके से खीरी कि बाग से निकाली गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि किसी भी धार्मिक नेता पर हमला न केवल एक व्यक्ति विशेष पर आघात है, बल्कि वैश्विक शांति और धार्मिक सद्भाव पर भी चोट है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।