Azamgarh News: एक साल से अधर में है ‘कैंसर डे केयर सेंटर’

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

Azamgarh News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में होना है संचालन एक साल पूर्व मिली थी शासन से मंजूरी

Azamgarh News: एक साल से अधर में है ‘कैंसर डे केयर सेंटर’

Azamgarh News: चक्रपानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में एक साल पहले मंजूरी मिलने के बावजूद कैंसर डे केयर सेंटर अब तक पूरी तरह संचालित नहीं हो सका है। सेंटर पर कैंसर मरीजों की प्राथमिक जांच, उपचार, कीमोथेरेपी, परामर्श और दर्द से राहत जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। पिछले कुछ वर्षों में जिले में कैंसर मरीजों की संख्या बढ़ी है। समय पर जांच और उपचार न मिलने से कई मरीज गंभीर अवस्था में पहुंच जाते हैं। ऐसे में प्राथमिक स्तर पर कैंसर की पहचान और उपचार के लिए सेंटर की स्थापना को मंजूरी दी गई थी। पहले इसे मंडलीय अस्पताल में खोलने पर विचार हुआ, लेकिन पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्थापित किया गया।

कैसे शुरू होगा कैंसर डे केयर सेंटर

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बीडी सिंह ने बताया कि कैंसर डे केयर सेंटर स्थापित कर दिया गया है और 10 बेड का वार्ड आरक्षित है। अभी इसका उद्घाटन नहीं हुआ है। दो मरीजों की कीमोथेरेपी भी की जा चुकी है। जल्द ही सेंटर पूरी क्षमता से संचालित होगा। इससे आजमगढ़ के साथ मऊ, गाजीपुर और अंबेडकरनगर के मरीजों को भी लाभ मिलेगा।

बेड और संसाधन

राजकीय मेडिकल कालेज में 10 बेड हैं आरक्षित। कैंसर डे केयर सेंटर के लिए राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में 10 बेड का एक वार्ड आरक्षित किया गया है। यहां पर कुछ संसाधन भी उपलब्ध करा दिया गया है। राजकीय मेडिकल कालेज की ओर से तैयारी लगभग पूरी कर ली गई। अभी तक इसका विधिवत उद्घाटन नहीं हुआ है।

उपचार की निगरानी

केजीएमयू के डॉक्टर की निगरानी होगा उपचार। कैंसर डे केयर सेंटर संचालित होने पर इसे ई-संजीवनी पोर्टल से जोड़ा जाएगा। टेली मेडिसिन के माध्यम से केजीएमयू के कैंसर रोग विशेषज्ञ की निगरानी में कैंसर डे केयर सेंटर में कैंसर पीड़ितो का उपचार होगा। कैंसर पीड़ितों को महानगरों की भागदौड़ से मुक्ति मिलेगी और बेहतर उपचार होगा।

सामान्य प्रश्न

कैंसर डे केयर सेंटर की स्थापना कब हुई थी?
कैंसर डे केयर सेंटर की स्थापना एक साल पहले मंजूर हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsआजमगढ़Azamgarh News: एक साल से अधर में है ‘कैंसर डे केयर सेंटर’