Azamgarh News: बकाया रुपये मांगने पर दुकादार से मारपीट, चार पर मुकदमा
Azamgarh News: आजमगढ़ में मुकेरीगंज निवासी गल्ला कारोबारी मनोज जायसवाल ने उधारी के रुपये मांगने पर विमल गुप्ता और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मनोज ने बताया कि विमल ने एक साल में 12.33 लाख रुपये उधार लिए थे और जब उन्होंने पैसे लौटाने की मांग की, तो विवाद हो गया।

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली के मुकेरीगंज निवासी गल्ला कारोबारी के साथ उधार दिए गए रुपये मांगने पर मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। शहर के मुकेरीगंज निवासी मनोज जायसवाल गल्ला का कारोबार करते हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सिधारी थाना क्षेत्र के हरबंशपुर निवासी विमल गुप्ता से काफी समय से व्यावसायिक संबंध रहा। दुकान से एक साल में करीब 12.33 लाख रुपये की उधार चीनी, दाल, तेल रिफाइंड सहित अन्य सामान ले गए थे। बकाया अधिक होने पर मनोज जायसवाल ने 27 अगस्त को विमल गुप्ता से रुपये लौटाने के लिए कहा।
इस पर वह टरकाने लगा। मामले को लेकर विवाद हो गया। कुछ दिनों बाद विमल गुप्ता के साथ उनके पुत्र विशाल गुप्ता, विकास गुप्ता और विवेक गुप्ता उसकी दुकान पर पहुंचे। इसके बाद गोदाम में गए। बातचीत के दौरान आक्रोशित हो गए। गालीगलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि मनोज जायसवाल की तहरीर पर विमल गुप्ता, विशाल गुप्ता, विकास गुप्ता और विवेक गुप्ता निवासी हरबंसपुर थाना सिधारी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।


