ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़पेड़ से टकराई बस, चालक-परिचालक घायल

पेड़ से टकराई बस, चालक-परिचालक घायल

बूढ़नपुर। अहरौला क्षेत्र में भटौली के पास शनिवार सुबह टेंपो को बचाने के चक्कर...

पेड़ से टकराई बस, चालक-परिचालक घायल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Sat, 21 Jan 2023 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

बूढ़नपुर। अहरौला क्षेत्र में भटौली के पास शनिवार सुबह टेंपो को बचाने के चक्कर में बेकाबू रोडवेज बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक व परिचालक घायल हो गए। दोनों घायलों को कोयलसा सीएचसी में भर्ती कराया गया। आंबेडकरनगर डिपो की बस शनिवार को प्रयागराज से अतरौलिया जा रही थी। भटौली के पास टेंपो को बचाने के चक्कर में बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस चालक अतुल कुमार सिंह व परिचालक घायल हो गए। बस में सवारियां नहीं थी। घायलों को कोयलसा सीएचसी में भर्ती कराया गया। टेंपो में सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में रजादेपुर के पास शनिवार शाम दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। पूनापार बड़ागांव निवासी 27 वर्षीय विशाल सिंह जीयनपुर गए हुए थे। वह बाइक से घर लौट रहे थे। रजादेपुर गांव के पास हरैया मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में विशाल सिंह व दूसरी बाइक के दो सवार घायल हो गए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें