जीके के प्रश्नों ने उलझाया
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा आयोजित संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा जिले के 37 केंद्रों पर रविवार को सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा दो पालियों में हु

आजमगढ़, संवाददाता। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 रविवार को जिले के 37 केंद्रों पर हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा से 2842 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलने के बाद अधिकांश परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र का स्तर सामान्य से मध्यम रहा, हालांकि सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े कुछ प्रश्नों ने उन्हें उलझन में डाला।
परीक्षा का आयोजन
परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी एक घंटा पहले केंद्रों पर पहुंच गए थे। निर्धारित समय से आधा घंटे पहले परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद परीक्षा कक्ष में भेजा गया। नकल रोकने के लिए केंद्रों पर स्टैटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा पर्यवेक्षक लगातार केंद्र का चक्रमण रहे है। वहीं महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा की सुचिता को परखा। एडीएम एफआर गंभीर सिंह ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में हुई। सुबह नौ से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक हुई। पहली पारी की परीक्षा में पंजीकृत 16946 के सापेक्ष 15525 परीक्षार्थी शामिल हुए। 1421 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से कन्नी काट लिया।
परीक्षा केंद्रों की सूची
इन परीक्षा केंद्रों पर हुई बीएड की प्रवेश परीक्षा जिले में रविवार को दो पालियों में होने वाली बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में कुल 31 परीक्षा केंद्रों पर हुई। इनमें महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, डीएवी पीजी कालेज आजमगढ़, राजकीय बालिका इंटर कालेज आजमगढ़, गांधी स्मारक त्रिवेणी पीजी कालेज बरदह, स्थित इंटर कालेज अजमतगढ़, राजकीय बालिका इंटर कालेज अजमतगढ़, इंटरमीडिएट कालेज कप्तानगंज, श्री शिवा डिग्री कालेज तेरही कप्तानगंज, मौलाना आजाद इंटर कालेज अंजान शहीद, आरए किदवई बालिका इंटर कालेज अंजान शहीद, मो.मसूद इंटर कालेज मंगरावां बिंद्रा बाजार, शिब्ली नेशनल पीजी कालेज आजमगढ़ आदि शामिल रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


