पड़ताल बजट के अभाव में लटका 29 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - जिले में 29 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण बजट के अभाव लटक गया है। उक्त आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण वर्ष 2017 से एमएसडीपी योजना के अंतर्गत कराया जा रहा

पड़ताल  बजट के अभाव में लटका 29 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण

आजमगढ़, संवाददाता। जिले में 29 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण बजट के अभाव लटक गया है। निर्माण वर्ष 2017 से एमएसडीपी योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है। अधूरे पड़े आंगनबाड़ी भवनों के नवीनीकरण के लिए कार्यदायी संस्था ने करीब 2 करोड़ 23 लाख रुपये का आगणन रिपोर्ट तैयार कर जिला कार्यक्रम अधिकारी को भेजा है। जिले में एनएसडीपी योजना के अंतर्गत मिर्जापुर और सठियांव ब्लॉक में 66 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए शासन की तरफ से वर्ष 2017 में 496.32 लाख रुपये स्वीकृत हुआ था। इनमें सठियांव में 29 एवं मिर्जापुर ब्लॉक में 37 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण किया जाना है। प्रति आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण 7.52 लाख रुपये की लागत से होना है। निर्माण की जिम्मेदारी यूपीडा को सौंपी गई हैं। शासन से स्वीकृत धनराशि पांच किस्तों में अवमुक्त भी हो चुका है। इनमें 29 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है लेकिन विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया। आठ आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण प्रगति पर है। वहीं 29 आंगनबाडी केंद्र ऐसे है,जो धनाभाव के कारण कार्य रुका है। विभागीय सूत्रों के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के लिए स्वीकृत धनराशि समय से नहीं मिलने के कारण निर्माण सामग्रियों के दामों में बढ़ोतरी होने के कारण धनराशि कम पड़ गई। जिससे कार्य बंद है और कार्यदायी संस्था ने भी काम कराने से हाथ खड़ा कर लिया है。

धनराशि कम होने का रोना रो रहे ठेकेदार

आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए शासन से धनराशि समय से न मिलने के कारण निर्माण सामग्रियों के दामों में बढ़ोत्तरी होती चली गयी है। जिससे बजट कम पड़ गया। बजट कम पड़ने से आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। हालांकि कार्यदायी संस्था ने अतिरिक्त बजट के लिए अल्पसंख्य विभाग से मांग की है। विभाग की तरफ से 82 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।

Voice of UP

दो हैंडओवर हो चुका है आंगनबाड़ी केंद्र

विभागीय अधिकारियों के अनुसार सठियांव ब्लॉक के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में बने दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण पूर्ण होने के बाद विभाग को कार्यदायी संस्था ने हैंडओवर कर दिया है। जहां बच्चे पढ़ाई कर रहे। इनमें आंगनबाड़ी केंद्र चकसिकठी और देवली खालसा शामिल है।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कब से किया जा रहा है?
आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण 2017 से एमएसडीपी योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।