Azamgarh News: भैंस चराने गया अधेड़ नहर में डूबा, मौत

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

Azamgarh News: पवई के पचरुखवा गांव के पास एक नहर में 55 वर्षीय जोखन राम का शव मिला। वह भैंस चराने निकले थे और एक दिन बाद लापता हो गए थे। परिवार ने उनकी खोज की, लेकिन अंततः शव नहर की पुलिया में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के सदस्य काफी दुखी हैं।

Azamgarh News: भैंस चराने गया अधेड़ नहर में डूबा, मौत

Azamgarh News: पवई, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पचरुखवा गांव के पास नहर में मंगलवार को अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक दिन पूर्व वह घर से भैंस चराने के लिए निकला था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। घर से दो किलोमीटर दूर शव मिला। पवई थाना क्षेत्र के पूरे नरसिंह गांव निवासी 55 वर्षीय जोखन राम सोमवार की सुबह आठ बजे मवेशी चराने के लिए घर से निकले थे। वह कोहड़ा गांव के सीवान में शारदा सहायक खंड 32 नहर के किनारे भैंस चरा रहे थे। इसके बाद लापता हो गए। घर न पहुंचने पर परिवार के लोग उन्हें तलाश रहे थे।

काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह परिजनों ने नहर में तलाश शुरू की। घर से करीब दो किलोमीटर दूर पचरुखवा गांव में नहर की पुलिया में शव फंसा मिला। जानकारी होते ही आस-पास के लोग भी आ गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsआजमगढ़Azamgarh News: भैंस चराने गया अधेड़ नहर में डूबा, मौत