Azamgarh News: देशभक्ति के नारों के साथ निकली तिरंगा यात्रा
हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Azamgarh News: आजमगढ़ के चक्रपानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राम-जानकी मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा पंडित राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा तक पहुंची, जहाँ माल्यार्पण किया गया। राजकीय मेडिकल कालेज के पास पहुँचकर लोगों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और देशभक्ति के नारे लगाए। इस आयोजन में कई प्रमुख लोग शामिल थे।

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता।चक्रपानपुर में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राम-जानकी मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली। चक्रपानपुर बाजार होते हुए पंडित राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा के पास पहुंचे और माल्यार्पण किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा राजकीय मेडिकल कालेज के गेट के पास पहुंची। लोगों ने देशभक्ति नारे लगाते हुए अमर शहीदों का याद किया। इस दौरान अशोक सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, सत्यप्रकाश पांडेय, संतोष सिंह, राकेश मिश्रा, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, अजय सिंह, सुजीत सिंह, गोपाल, अजय सिंह सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा


