ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़भाजपा का खदेड़ा नहीं, इसबार सफाया होगा : अखिलेश यादव

भाजपा का खदेड़ा नहीं, इसबार सफाया होगा : अखिलेश यादव

जिले के सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के मुखिया अखिलेश ने सेहदा स्थित श्रीदुर्गा जी इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम के...

भाजपा का खदेड़ा नहीं, इसबार सफाया होगा : अखिलेश यादव
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Thu, 28 Oct 2021 01:30 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। जिले के सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के मुखिया अखिलेश ने सेहदा स्थित श्रीदुर्गा जी इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम के दौरान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र में छात्रों से किए वायदे को पूरा नहीं किया। यह देश की सबसे झूठी पार्टी है। 2022 के चुनाव में इसका खदेड़ा नहीं सफाया होने जा रहा है। प्रदेश की जनता यह तय कर चुकी है।

सभा के दौरान उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यह नाम बदलने वाली पार्टी है। रंग बदलने वाली पार्टी है। पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर बदल दिया। जनता महंगाई की मार से बेहाल है। पेट्रोल डीजल के दाम सौ रुपये के ऊपर पहुंच चुके है। गैस हजार के पार पहुंच गया है। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़कर सराकर इशारा कर रही है अब 'साइकिल' चलेगी।

भाजपा सरकार पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की गुणवत्ता खराब करने का आरोप लगाया। कहा कि सीएम ने अपने लोगों को सड़क निर्माण का ठेका दिया। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सराकर हमारे अन्नदाताओं को गाड़ियों से कुचल रही है। ब्रिटिश हूकूमत का उदाहरण देते हुए कहा कि एक कानून से ईस्ट इंडिया कंपनी सरकार बन गई। इस लिए हमें सरकार जो कानून बना रही है उसपर ध्यान रखना होगा। भाजपा गरीबों को हवाई जहाज में बैठाने का वादा किया। वह जहाज बिक बिक गए। अखिलेश यादव ने सरकार को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को नीजी हाथों में बेचे जाने के मुद्दे पर घेरा।

अखिलेश यादव के संबोधन से पहले पूर्व मंत्री दुर्गा यादव ने भाजपा सरकार से सवाल किया कि उनके शासनकाल में क्षेत्र के लिए कौन सा विकास कार्य हुआ। आजमगढ़ का विकास सपा शासनकाल में ही हुआ। विधायक आमल बदी ने अपने संबोधन में कहा कि मऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी का अखिलेश यादव ने करारा जवाब दिया। यह तय है कि इस बार में उत्तर प्रदेश से भाजपा का खदेड़ा होगा। कायक्रम के दौरान कालेज के प्रबंधक लालजी यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, बलराम यादव, सपा जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, अवधेश यादव, पूर्व सांसद रमाकांत यादव, राकेश यादव, आदि ने अखिलेश यादव का स्वागत किया।

छात्रों से किया संवाद

अखिलेश यादव ने आजमगढ़ के सभी मेधावी छात्रों को बधाई दी। कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में लिखा है कि छात्रों को लैपटॉप, टैबलेट और डेटा दिया जाएगा। आज साढ़े चार वर्ष हो गए। संकलपत्र में लिखा लैपटॉप कब देंगे। सरकार बताए साढ़े चार वर्ष कौन सी छात्रों को टैबलेट दिया। नई पीढ़ी नई तकनीकी से पढ़ाई करेगी। समाजवादी सरकार ने लैपटॉप देकर उनके सपनों साकार करने में मदद करने का काम किया। इस दौरान मौजूद छात्रों ने भी हाथ उठाकर उनका समर्थन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें