ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़भाजपा क्षेत्रीय मंत्री की कार ट्रक में घुसी

भाजपा क्षेत्रीय मंत्री की कार ट्रक में घुसी

आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर सरायमोहन गांव के पास गुरुवार की सुबह घने कोहरे में भाजपा क्षेत्रीय मंत्री विनोद राय की कार ट्रक में घुस गई। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जौनपुर जिला अस्पताल में भर्ती...

भाजपा क्षेत्रीय मंत्री की कार ट्रक में घुसी
ठेकमा (आजमगढ़)। हिन्दुस्तान संवादThu, 28 Dec 2017 08:04 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर सरायमोहन गांव के पास गुरुवार की सुबह घने कोहरे में भाजपा क्षेत्रीय मंत्री विनोद राय की कार ट्रक में घुस गई। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जौनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि विनोद राय बाल-बाल बच गए। ट्रक छोड़ कर चालक और खलासी फरार हो गए। 

बरदह थाने के ज्यूली गांव निवासी विनोद राय भाजपा के गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री और गौरा बादशाहपुर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हैं। वे गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे आवास से कार से सरायमीर क्षेत्र में जा रहे थे। बरदह थाने के सरायमोहन गांव के पास उनकी कार के आगे एक ट्रक जा रहा था। पीछे से भी एक ट्रक आ रहा था। घने कोहरे में पीछे से आ रहे ट्रक ने विनोद राय की कार में टक्कर मार दी और कार आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक बरदह थाने के भूलनडीह निवासी 28 वर्षीय श्रवण यादव पुत्र पखंडू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि विनोद राय को आंशिक चोट आई। ट्रक को मौके पर ही छोड़ कर चालक और खलासी फरार हो गए।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें