ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़भाजपा सरकार दलितो के उत्थान के कृत संकल्पित

भाजपा सरकार दलितो के उत्थान के कृत संकल्पित

आजमगढ़। शहर के बागेश्वर नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सौदागर भारती की अध्यक्षता...

भाजपा सरकार दलितो के उत्थान के कृत संकल्पित
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Fri, 17 Sep 2021 03:21 AM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। शहर के बागेश्वर नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सौदागर भारती की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नव नियुक्त पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों का स्वागत समारोह सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष चंदू सरोज व विशिष्ठ अतिथि एससीएसटी आयोग सदस्य तीजाराम व जिलाध्यक्ष धु्रुव कुमार सिंह मौजूद रहे। मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष चंदू सरोज ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार दलितों के उत्थान के कृत संकल्पित हैं। उनके उत्थान के कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। नवनियुक्त उपाध्यक्ष ज्ञानचंद, मुनीब कन्नौजिया, मोहन लाल, राजेश सोनकर, अजय भारती, ज्ञानचन्द्र प्रधान व महामंत्री में जीतेन्द्र प्रधान, सूरज कुमार व मंत्री सतीश कुमार सरोज, आशीष , धर्मेन्द्र सरोज, यशवंत कुमार, नगीना कन्नौजिया, राजेश कुमार एवं कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सभी जिला कार्यसमिति के सदस्यों को माला व मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर इस मौके पर जिलाध्यक्ष ,अखिलेश मिश्र गुड्डू, प्रेमप्रकाश राय, श्रीकृष्ण पाल, अरविन्द जायसवाल, मंजू सरोज, सुक्खू राम भारती, पूनम सिंह, लक्ष्मण मौर्य, नन्हकू सरोज, कर्मवीर विश्वकर्मा, सौरभ, राजीव, पप्पू आदि शामिल रहे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े