ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़बिहार के मजदूर का हत्यारोपी गिरफ्तार

बिहार के मजदूर का हत्यारोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित में एक ढाबा के पास से पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बिहार के मजदूरी के हत्या आरोपी को गिरफ्तार किया। लॉकडाउन में पैदल घर जा रहे गया, बिहार का मजदूर उपेन्द्र माझी...

बिहार के मजदूर का हत्यारोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Fri, 17 Apr 2020 09:37 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित में एक ढाबा के पास से पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बिहार के मजदूरी के हत्या आरोपी को गिरफ्तार किया। लॉकडाउन में पैदल घर जा रहे गया, बिहार का मजदूर उपेन्द्र माझी पुत्र देवनाथ माझी निवासी मनमाधव थाना टेनकुपा जिला गया कंजहित गांव में बलवंत पुत्र रघुनाथ के घर रूक गया था। देवगांव कोतवाली प्रभारी विमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि मजदूरी को लेकर बलवंत व बिहार के मजदूर उपेन्द्र के बीच विवाद हो गया। बलवंत ने गला दबा दिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे कंजहित बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें