समाज में नकारात्मक एजेंडा चला रही कांग्रेस : भूपेंद्र
Azamgarh News - आजमगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पर समाज में नकारात्मक एजेंडा चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रहा है, जो जनादेश का अपमान है। चौधरी...

आजमगढ़। समाज में नकारात्मक एजेंडा चलती है कांग्रेस भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज में नकारात्मक एजेंडा चलाती है। जिस तरह से विपक्ष के लोग संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रहे हैं, वह निश्चित रूप से जनादेश का अपमान है। ये बातें उन्होंने गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। वे नगर में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के पिता की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में एक दिन पूर्व आए हुए थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के लोग संवैधानिक संस्थाओं इलेक्शन कमीशन के बारे में जिस तरह से अनावश्यक और अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं।
यह केजरीवाल पैटर्न है। ऐसे लोगों को यूपी और देश की जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। विपक्ष के लोग अपनी पराजय सुनिश्चित मानकर नकारात्मक प्रचार कर रहे हैं। बिहार के चुनाव से संबंधित सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि भाजपा अपनी सरकारों का लेखा-जोखा लेकर बिहार जाएगी और आने वाले समय में भी एनडीए की ही सरकार बनेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




