बाल क्रीडा प्रतियोगिता में आजमगढ़ प्रथम
Azamgarh News - आजमगढ़ में आयोजित मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। आजमगढ़ ने पहले, मऊ ने दूसरे और बलिया ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। DIG सुनील कुमार सिंह ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक मनोज कुमार मिश्र ने बच्चों की मेहनत और लगन की सराहना की।

आजमगढ़,संवाददाता। सुखदेव पहलवान स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में चल रही मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में आजमगढ़ ने प्रथम, मऊ ने द्वितीय और बलिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि खेल केवल जीत का नाम नहीं, बल्कि आत्म अनुशासन और संघर्ष की पहचान है। खिलाड़ी पहले खुद से जीतता है। तभी दूसरों पर विजय पा सकता है। कार्यक्रम संयोजक एवं एडी बेसिक मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि बेसिक शिक्षा के अधिकांश बच्चे ग्रामीण और सीमित संसाधनों से आते हैं।
फिर भी इनकी लगन, एकाग्रता और हार न मानने की भावना प्रेरणादायक है। मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुश्ती, 600 मीटर दौड़, बैडमिंटन, पीटी, जिमनास्टिक, हैंडबॉल, क्रिकेट, वालीबॉल, फुटबॉल और हॉकी सहित अनेक खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महराजगंज के कंपोजिट विद्यालय तुर्कचारा की छात्रा रागिनी यादव ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



