Azamgarh News: स्कूलों में शुक्रवार को हलुआ-उपमा खाएंगे बच्चे
Azamgarh News: आजमगढ़ के 2706 परिषदीय स्कूलों में नवंबर से फरवरी तक मिड-डे मील के साथ बच्चों को हर शुक्रवार हलवा या उपमा दिया जाएगा। महीने के पहले और तीसरे शुक्रवार को मीठा हलवा, जबकि दूसरे, चौथे और पांचवें शुक्रवार को नमकीन उपमा परोसा जाएगा। शुक्रवार को अवकाश होने पर पकवान अगले कार्य दिवस पर मिलेगा। हलवे की अनुमानित लागत प्रति बच्चा सात रुपये है।

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अब मिड-डे मील के तहत चार माह तक हलवा और उपमा भी खाने को मिलेगा। प्रत्येक शुक्रवार को बच्चों को यह विशेष पकवान परोसा जाएगा। यह योजना नवंबर से फरवरी तक कुल 14 सप्ताह संचालित होगी। जिले के 2706 परिषदीय स्कूलों में करीब पौने तीन लाख बच्चे पढ़ते हैं। इन बच्चों को मेन्यू के अनुसार अलग-अलग दिन पौष्टिक भोजन परोसा जाता है। बच्चों को भोजन तैयार करने के लिए सभी स्कूलों में रसोइयां की तैनाती की गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, एक नवबंर से फरवरी माह तक पका-पकाया भोजन के साथ बच्चों को सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन कार्यक्रम के तहत महीने के पहले और तीसरे शुक्रवार को मीठा हलवा दिया जाएगा, जबकि दूसरे, चौथे और पांचवें शुक्रवार को नमकीन उपमा परोसा जाएगा। यदि शुक्रवार को विद्यालय में अवकाश रहता है तो अगले कार्य दिवस पर बच्चों को पकवान वितरित किया जाएगा। इससे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा सकेगा। इस बारे में बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने बताया कि स्कूलों में मेन्यू के अनुसार बच्चों को पका-पकाया भोजन दिया जाता है। नवबंर से फरवरी तक सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन कार्यक्रम के तहत प्रत्येक शुक्रवार को हलवा और उपमा दिया जाएगा। इसके लिए सभी बीईओ के माध्यम से प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है।
प्रति बच्चे के लिए तय पकवान की मात्रा और लागत
प्रति बच्चे के लिए तय की गई मात्रा
बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शासन की ओर से पकवान तैयार करने के लिए सामग्री की मात्रा भी निर्धारित की गई है। प्रत्येक बच्चे के लिए कम से कम 30 ग्राम सूजी और अन्य जरूरी सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा। मीठा हलवा बनाने के लिए प्रति बच्चे 30 ग्राम सूजी, पांच ग्राम घी, 22 ग्राम चीनी और पांच ग्राम पिसा हुआ नारियल निर्धारित किया गया है। हलवा की अनुमानित लागत प्रति बच्चा सात रुपये बताई गई है।
परिषदीय स्कूलों का दैनिक भोजन मेन्यू
प्रतिदिन अलग-अलग मेन्यू के अनुसार दिया जाता है भोजन
परिषदीय स्कूलों में प्रतिदिन अलग-अलग मेन्यू के अनुसार बच्चों को भोजन दिया जाता है। सोमवार को रोटी-सब्जी औ मौसमी फल, मंगलवार को दाल-चावल, बुधवार को तहरी और दूघ, गुरुवार को रोटी-सब्जी, शुक्रवार को तहरी और शनिवार को चावल सब्जी परोसा जाता है।

