Azamgarh News: जन्मदिन पर याद किए गए लोक नायक जयप्रकाश नारायण
हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Azamgarh News: आजमगढ़ के कलक्ट्रेट स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में लोकतंत्र रक्षक सेनानी सेवा संस्थान ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर बैठक आयोजित की। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और योगदान को याद किया। डॉ. ज्ञानप्रकाश दूबे ने 1942 में हजारीबाग जेल से उनके निकलने की घटना और आजमगढ़ से उनके जुड़ाव का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि जयप्रकाश नारायण 1953 में सगड़ी विधानसभा उपचुनाव के दौरान विश्राम राय के प्रचार के लिए जिले आए थे।

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। कलक्ट्रेट स्थित डाक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में लोकतंत्र रक्षक सेनानी सेवा संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को एक बैठक हुई। लोक नायक जयप्रकाश नारायण के जन्मदिन पर उन्हें याद करते वक्ताओं उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश पर डाला। लोकतंत्र रक्षक सेनानी डाक्टर ज्ञानप्रकाश दूबे ने लोक नायक को 1942 में दीपावली के दिन हजारीबाग जेल से भागने की घटना पर चर्चा की। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जिले से लगाव के बारे में बताते हुए कहा कि 1953 के सगड़ी विधानसभा के उपचुनाव में वह स्व. विश्राम राय के प्रचार में आए थे। बैठक में सभानारायण राय, प्रेम बिहारी राय, नरेंद्रदेव शुक्ल, दिनेश यादव, नंदलाल यादव, रामनयन सिंह, सूर्यनाथ राय आदि उपस्थित रहे।


