बीईओ ने स्कूल चलो अभियान की रैली को दिखाई झंडी
Azamgarh News - अजमतगढ़ में बीआरसी केंद्र से मंगलवार को 'स्कूल चलो अभियान' की जागरूकता रैली निकाली गई। बीईओ कुलदीप नारायण सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली में छात्रों ने प्रेरणादायक नारे लगाए। यह रैली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होकर बीआरसी केंद्र पर समाप्त हुई, जहां लोगों को सरकारी स्कूलों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ से मंगलवार को स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली निकाली गई। बीईओ कुलदीप नारायण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राए रैली में शामिल रहे। क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होते हुए रैली बीआरसी केंद्र पर समाप्त हुई।जागरूकता रैली के दौरान छात्र प्रेरित करने वाले नारे बोल रहे थे। आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे आदि नारे लगा रहे थे। रैली ब्लाक परिषर से होते हुए महादेव नगर, मछली शहर, जानकीपुरम, गुरु गोविंद सिंह नगर आदि स्थानो होते हुए बीआरसी परिषर में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया कि सरकार की बच्चो के लिए सरकारी स्कूलो में चलाई जा रही योजनाओ के संबंध में जानकारी दी।
इस दौरान रैली में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार जायसवाल, पूर्व विधायक वंदना सिंह, मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़ मनोज कुमार श्रीवास्तव, परितोष जायसवाल, अवधेश कुमार यादव, विमल प्रकाश, दिनेश कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार तिवारी, ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा, हुम परवीन सहित अन्य लोग शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


