बेटियों के सेहत के लिए उठे कदम, गांव-गांव पहुंची पैड यात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अमूल्य जीवन संस्था द्वारा मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर नेवादा गांव

बेटियों के सेहत के लिए उठे कदम, गांव-गांव पहुंची पैड यात्रा

लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अमूल्य जीवन संस्था द्वारा मेहनाजपुर के दरियापुर नेवादा गांव में पैड यात्रा-सफर स्वच्छ सोच का और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वच्छ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। संस्था निदेशिका मोनिका मकराडिया ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने ‘एक रुपया-एक पैड’ अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों पर महिलाओं को मात्र एक रुपये में सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इस अवसर पर राहुल सिंह प्रधान, जयदीप श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह,अभिषेक चौरसिया,नजमा बेगम,मजूद्दीन निशा, इंदु देवी, गिरजा, हमीदुद्दीनिशा, शबनम आदि मौजूद रहीं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।