Azamgarh News: मैनुअल फिटनेस जांच बंद, ऑटोमेटिक स्टेशन चालू नहीं

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक जुलाई से व्यावसायिक वाहनों की मैनुअल फिटनेस जांच पर रोक लग गई है। इटौरा में अत्याधुनिक आटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन तैयार है, लेकिन संचालन शुरू नहीं हो सका है। इस कारण वाहन स्वामियों को दूसरे जिलों का सहारा लेना पड़ रहा है। विभाग ने स्टेशन को तीन माह में शुरू करने का निर्देश दिया है।

Azamgarh News: मैनुअल फिटनेस जांच बंद, ऑटोमेटिक स्टेशन चालू नहीं

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। एक जुलाई से व्यावसायिक वाहनों की मैनुअल फिटनेस जांच पर रोक लगने के बाद जिले में वाहन स्वामियों की परेशानी बढ़ गई है। जिले के इटौरा में दो एकड़ में छह करोड़ की लागत से अत्याधुनिक आटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन बनकर तैयार है, लेकिन अब तक इसका संचालन शुरू नही हो सका है। इसके कारण फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वाहन स्वामियों को दूसरे जिलों का सहारा लेना पड़ रहा है। शासन ने वर्ष 2024 में इटौरा में आोटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन के निर्माण के लिए मंजूरी दी थी। आटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन का निर्माण पूरा हो गया है, लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी न होने से यह अब तक चालू नहीं हो सका है। एक जुलाई से नए नियम लागू होने के बाद व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस केवल आटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन से ही कराई जानी है। मैनुअल फिटनेस बंद होने से ट्रक, बस, स्कूल बस और अन्य व्यावसायिक वाहन संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। फिटनेस न होने से वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। अभी तक व्यावसायिक वाहन स्वामियों को फिटनेस कराने के लिए आरटीओ कार्यालय जाना पड़ता था। वाहनों की मैनुअल जांच कर फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाता था। इस बारे में एआरटीओ प्रशासन विष्णुदत्त मिश्रा ने बताया कि आटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। स्टेशन का संचालन शुरू कराने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। धारा-80 की प्रक्रिया पूरी न होने से स्टेशन का संचालन नहीं हो पा रहा है। शासन स्तर से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही स्टेशन का संचालन शुरू हो जाएगा.

स्टेशन पर आधुनिक मशीनों से वाहनों की होगी जांच

आजमगढ़। टेस्टिंग स्टेशन में आधुनिक मशीनों से व्यावसायिक वाहनों की भौतिक यांत्रिक जांच की जाएगी। स्टेशन पर वाहनों के तकनीकी पहलुओं को परखते हुए फिटनेस टेस्ट होगा। वाहन की बॉडी से लेकर मेजर्स की आटोमैटिक जांच होगी। अनफिट वाहनों को सड़क पर चलने की अनुमति नहीं होगी। आटोमैटिक टेस्टिग सेंटर सीसीटीवी युक्त होगा। स्टेशन में आने वाली सभी गाड़ियों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर होगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गया है.

तीन माह के लिए शासन से विभाग ने मांगी मोहलत

आजमगढ़। धारा 80 की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण आटोमैटिक टेस्टिग स्टेशन की शुरुआत नहीं हो पा रही है। इधर, शासन की तरफ से मैनुअल प्रक्रिया पर रोक लगाने के बाद फिटनेस का कार्य बंद है। परिवहन विभाग ने आटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन को तीन माह के अंदर शुरू करने का निर्देश दिया है। वहीं, विभाग ने शासन को पत्र लिखकर तीन माह तक मैनुअल फिटनेस करने की अनुमति मांगी है।

आपके पूछे गए प्रश्न

आजमगढ़ में आटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन का निर्माण कब हुआ था?
शासन ने वर्ष 2024 में इटौरा में आटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन के निर्माण के लिए मंजूरी दी थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।