Azamgarh News: तगादा करने जा रहे युवक पर हमला चार पर मुकदमा
हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Azamgarh News: आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र में तगादा करने जा रहे दीपक यादव पर बाइक सवारों ने हमला किया। इससे वह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना क्षेत्र के तेजपुर में तगादा करने जा रहे युवक पर बाइक सवारो ने हमला कर दिया। घायल की तहीर पर पुलिस चार लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिकंदरपुर गांव निवासी दीपक यादव गुरुवार की रात में तगादा करने के लिए तेजपुर गांव जा रहा था। तेजपुर गांव के पास बाइक सवार चार लोगों ने उसे रोक लिया। मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को अतरौलिया अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। घायल की तहीरर पर पुलिस अंबेडकर नगर जनपद के कटका थाना क्षेत्र के पिंडोरिया गांव निवासी अवनीश, अहरौलिया थाना क्षेत्र के डोकावीर कनैला गांव निवासी प्रमोद, भीखपुर गांव निवासी जोखन और तेजापुर गांव निवासी राकेश उर्फ बोकाड़ी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।


