एटीएस ने जिले से एक युवक को उठाया
आजमगढ़, संवाददाता। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम ने जिले के एक युवक को

आजमगढ़, संवाददाता। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम ने जिले के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पकड़ा गया युवक पर सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध अकाउंट्स के संपर्क में रहने का शक जताया जा रहा है।निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर गांव निवासी मोहम्मद अहमद गुरुवार की सुबह अपनी दुकान पर मौजूद था, तभी अचानक पहुंची एटीएस टीम ने उससे पूछताछ की और बाद में हिरासत में लेकर प्रयागराज रवाना हो गई। एटीएस को उक्त युवक के सोशल मीडिया गतिविधियों पर लंबे समय से संदेह था। बताया जा रहा है कि दिल्ली से मिले इनपुट के बाद एटीएस ने यह कार्रवाई की।
शुरुआती जांच में व्हाट्सएप समेत अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए कुछ संदिग्ध विदेशी हैंडल्स से संपर्क की बात सामने आने की चर्चा है।सूत्रों का कहना है कि जिले के कुछ अन्य युवकों की गतिविधियां भी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


