वार्षिकोत्सव में बच्चों को पुरस्कृत कर किया सम्मानित

Apr 06, 2026 12:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - आजमगढ़ के सहिगड़ा स्कूल में वार्षिकोत्सव और प्रवेशोत्सव का आयोजन हुआ। नए छात्रों का स्वागत किया गया और मेधावी बच्चों को गोल्ड, सिल्वर, और कांस्य मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया। विशेष छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्र को भी सम्मानित किया गया।

वार्षिकोत्सव में बच्चों को पुरस्कृत कर किया सम्मानित

आजमगढ़, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र रानी की सराय अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहिगड़ा परिसर में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में "स्कूल चलो अभियान के तहत नए छात्रों का स्वागत करने के साथ-साथ मेधावी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष कौशल कुमार ने कहा कि आज के बच्चे ही देश के भविष्य के वैज्ञानिक, नेता और समाज निर्माता हैं। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपनी पूरी ऊर्जा लगाकर बच्चों के व्यक्तित्व को निखारें। कार्यक्रम में कक्षा छह की छात्रा प्रवीत्या देवी के साथ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को क्रमश: गोल्ड, सिल्वर और कांस्य मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्र अशसेन को विशेष रूप से घड़ी देकर सम्मानित किया गया। इस परीक्षा में चयनित छात्र को कक्षा नौ से 12 तक प्रतिमाह एक हजार की छात्रवृत्ति मिलने की जानकारी दी गई। संचालन धनंजय पांडेय ने की। इस अवसर पर एआरपी सुनील सिंह, बृजेश सिंह, डॉ. जयशकर सिह, शैलेंद्र सिहं, सोनू यादव, ममता पांडेय, कलावती यादव, शारदा सिंह आदि मौजूद रहें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।