आजमगढ़। निज संववाददाता
बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। त्वरित कार्रवाई दल नियमित पोल्ट्री फार्मों का भ्रमण कर जांच के लिए सैंपलिंग कर रहा है। शनिवार को पशुपालन विभाग ने 20 पक्षियों की सैंपलिग की। अब तक कुल 57 पंक्षियों की सैंपलिंग की जा चुकी है। बर्ड फ्लू के लक्षण जनपद में नहीं दिखे है। पशुपालन विभाग की टीम पोल्ट्री फार्म संचालकों को नियमित सचेतकर आवश्यक जानकारी दे रही है।
जिले में करीब 265 पोल्ट्री फार्म संचालति हो रहे है। जिसमें करीब 40 पोल्ट्री फार्मो में अंडा का उत्पान होता है। त्वरित कार्रवाई दल का भ्रमण जारी है। बर्ड फ्लू या एवियन इनफ्लुएंजा एक जूनोटिक बीमारी है। यह इनफ्लुएंजा वायरस का एक प्रकार है, जो पक्षियों में एक से दूसरे में हवा के जरिए फैलता है। संक्रमण की वजह से प्रभावित पक्षियों की नाक, गले और सांस नली में सूजन आ जाती है। सूजन की वजह से उन्हें सांस लेने में कठिनाई होती है और इससे उनकी मौत हो जाती है। कौआ, मुर्गी, प्रवासी पक्षी आदि इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं। जब कोई पक्षी या पक्षियों का समूह एवियन इनफ्लुएंजा वायरस के संक्रमण से ग्रस्त होता है तो उनके संपर्क में आने वाले इंसान तक यह वायरस पहुंच सकता है और उन्हें भी बीमार कर सकता है।
‘जिले में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। त्वरित कर्रावाई दल नियमित पोल्ट्री फार्म संचालकों को सचेत कर रहा है। पक्षियों के सैंपल लेकर भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र बरेली में भेजा जा रहा है। अभी तक 57 पंक्षियों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। पोल्ट्री संचालकों को जागरूक किया जा रहा है।
डॉ. वीके सिंह, जिला पशु चिकित्साधिकारी, आजमगढ़