राज्य कर्मचारी का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर की आवाज बुलंद
Azamgarh News - आजमगढ़ में आंगनबाड़ी कर्मचारियों एवं सहायिकाओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर बैठक की। जिलाध्यक्ष कंचन यादव ने बताया कि वे महिला एवं बाल विकास विभाग की नींव के रूप में काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें सुविधाएँ और उचित पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री से सम्मानजनक जीवन के लिए उनकी मांग की गई।

आजमगढ़, संवाददाता। ऑगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिकाओं ने रविवार को सिधारी हाइडिल कालोनी स्थित मंदिर परिसर में बैठक की। बैठक में राज्य कर्मचारी का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। तत्पश्चात विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष कंचन यादव ने कहा आंगनबाड़ी एवं सहायिका विगत कई वर्षों से महिला एवं बाल विकास विभाग की आधारशिला के रूप में कार्य कर रही हैं। साथ ही साथ पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा ,टीकाकरण, गर्भवती, धात्री एवं शिशुओं की देखभाल सहित केंद्र संचालक एवं राज्य सरकार के अनेकों योजनाओं को सफल बना रहीं हैं।
इसके बावजूद आंगनबाड़ी कर्मचारी को न कोई सुविधा और ना ही उचित पारिश्रमिक मिल रही है। उन्होंने अपनी मांगों के संबंध कई बार ज्ञापन दिया है, लेकिन सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, ताकि सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें। बैठक में एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष गीता पांडेय, प्रदेश महामंत्री प्रभावती सिंह, प्रदेश संरक्षक मकबूल आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष भानूमती, गाजीपुर जिले के संरक्षक अशोक राय आदि उपस्थित रहे ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


