ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़एंबुलेंस चालकों की हड़ताल, जारी आटो और निजी साधन से अस्पताल पहुंची गर्भवतीं

एंबुलेंस चालकों की हड़ताल, जारी आटो और निजी साधन से अस्पताल पहुंची गर्भवतीं

एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानी हुई। आटो और निजी साधान से महिलाएं अस्पताल...

एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानी हुई। आटो और निजी साधान से महिलाएं अस्पताल...
1/ 2एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानी हुई। आटो और निजी साधान से महिलाएं अस्पताल...
एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानी हुई। आटो और निजी साधान से महिलाएं अस्पताल...
2/ 2एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानी हुई। आटो और निजी साधान से महिलाएं अस्पताल...
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Wed, 28 Jul 2021 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। संवाददाता

एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानी हुई। आटो और निजी साधान से महिलाएं अस्पताल पहुंची। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचने में सबसे अधिक परेशानी हुई। अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली प्रसूता महिलाओं को भी परेशान होना पड़ा। जिला महिला अस्पातल सहित ग्रामीण क्षेत्र की सीएचसी व पीएचसी पर ग्रामीण क्षेत्र से महिलाएं 102 नंबर की एंबुलेंस से पहुंचती हैं। ग्रामीण क्षेत्र में तैनात आशाएं गांव की गर्भवती महिलाओं की देख रेख करती है। उनके नियमित टीकाकरण, जांच के लिए कई महिलाओं को साथ लेकर एंबुलेंस से निर्धारित तिथि पर अस्पताल पहुंचती है। इसके बाद एंबुलेंस से ही घर लौटती है। एंबुलेंस हड़ताल से उनकी व्यवस्था पटरी से उतर गई। जिला महिला अस्पताल के पास गर्भवती महिलाएं व उनके परिजन काभी देर तक वाहन के लिए इंतजार कर रहे थे।

भंवरनाथ के पास सड़क पर खड़े रहे एंबुलेंस

आजमगढ़। संवाददाता

नगर के पास भंवरनाथ के पास मद्धोपुर में एनएच पर एंबुलेंस खड़े रहे। मद्धोपुर में एक निर्माणाधीन मकान में एंबुलेंस कर्मियों ने बैठक कर आगे की रणनीति तय की। जनपद में 102 नंबर के 52 व 108 नंबर के 51 एंबुलेंस व दो एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) के एंबुलेंस अपनी सेवा दे रहे है। जिसमें करीब साढ़े चार सौ कर्मचारी तैनात हैं। एंबुलेंस कर्मी पांच सूत्री मांगों को लेकर रविवार की रात 12 बजे से बजे हड़ताल पर हैं। सभी तहसीलो में एक-एक एंबुलेंस इमरजेंसी सेवा के लिए काम कर रहे हैं। जीवनदायनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वन कर्मचारी हड़ताल पर हैं। पूर्व में सीएमओं को ज्ञापन दिया गया था। प्रशासन ने मांगों पर बिचार नहीं किया। 23 जुलाई से तीन दिन मंडलीय अस्पातल में धरना दिया गया था, लेकिन मांग पर प्रशासन व शासन ने बिचार नहीं किया। इसके बाद से संगठन के निर्णय पर कर्मचारी हड़ताल पर है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक के दौरान संगठन के कर्मचारी, महिला कर्मचारी उपस्थित रहे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें